Friday, March 29, 2024
Homeशिमलाप्रियंका को हिरासत में लेने मामले में उग्र हुए कांग्रेसी ... जलाया...

प्रियंका को हिरासत में लेने मामले में उग्र हुए कांग्रेसी … जलाया योगी का पुतला

शिमला : बीते शुक्रवार को  उत्‍तर प्रदेश में सोनभद्र हत्‍याकांड पीड़ितों से न मिलने देने के बाद प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में शिमला में कांग्रेस ने विरोध जताया। इसके विरोध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन किया।

प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक विनय कुमार, विधायक विक्रमादित्य सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सोनभद्र में जमीन विवाद में हुए गोलीकांड में करीब दस लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र में हादसे का शिकार हुए पीडि़तों से मिलने जा रही थीं, लेकिन उन्‍हें पुलिस ने लाॅ एंड आर्डर का हवाला देकर हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में हिमाचल कांग्रेस ने शिमला में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बस स्‍टैंड से सचिवालय के लिए जाने वाले सर्कुलर मार्ग पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने चक्‍का जाम कर‍ दिया, इस दौरान कुछ देर के लिए आवाजाही ठप रही।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस दौरान उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का पुतला जलाया व उनके खिलाफ नारेबाजी की।

Most Popular