कहा भाई-बहन के प्रेम के साथ-साथ है आध्यात्मिक त्यौहार
रेणुका गौतम, कुल्लू : जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में ब्रह्म कुमारी बहनों के द्वारा अस्पताल में कार्यरत अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया।

वहीं इस दौरान उन्होंने सभी लोगों के स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि राखी का त्यौहार भाई-बहन का ही नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक त्यौहार भी है। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों का हाल भी जाना और ईश्वर से आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी प्रार्थना की। ब्रह्माकुमारी बहन दीदी किरण ने बताया कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है।


