Homeकुल्लू2027 में प्रदेश में भाजपा की बनेगी सरकार, बोले भाजपा प्रकोष्ठ के...

2027 में प्रदेश में भाजपा की बनेगी सरकार, बोले भाजपा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पुरूषोतम गुलेरिया

प्रदेश की कांग्रेस सरकार को लिया आड़े हाथों

नरोत्तम ठाकुर ने दी कुल्लू के विधायक को शुभकामनाएं

रेणुका गौतम, कुल्लू : ज़िला मुख्यालय कुल्लू में ज़िला स्तरीय भाजपा के 25 प्रकोष्ठों की बैठक रखी गई। जिसमे प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पुरूषोतम गुलेरिया बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा गया और वर्ष 2027 में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की बात पर भी ज़ोर दिया गया। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर विशेष तौर से मौजूद रहे।

पुरुषोत्तम गुलेरिया ने मीडिया से बात करके हुए प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। बैठक में जहां केंद्र सरकार की जनकल्याण नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाने की बात कही गई, वहीं वर्ष 2027 के चुनावों में जीत निश्चित करने हेतु मंथन किया गया। और पार्टी की मजबूती पर विशेष तौर से बल दिया गया।

उन्होंने राष्ट्रीय गान मुद्दे पर बेवजह ही प्रदेश कांग्रेस द्वारा बवाल खड़ा करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल का जितना हित, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार और जयराम ठाकुर की सरकारों ने किया है उतना उत्तम कार्य कर पाना कांग्रेस के लिए संभव नहीं है।

तो वहीं कुल्लू के विधायक को हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की अटकलों पर भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर भी चुटकी लेते दिखे। गौरतलब है कि पिछले दिनों कुल्लू के विधायक का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा था। लेकिन यह बात अब ठंडे बस्ते में जाती नज़र आ रही है। नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि उनकी भी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि स्थानीय विधायक अवश्य ही मंत्री बने, ताकि क्षेत्र का विकास सही दिशा में रफ्तार पकड़ सके। इसी बात हेतु वह दिन-रात ईश्वर से भी प्रार्थना कर रहें हैं कि कुल्लू के विधायक हर हाल में प्रदेश के मंत्रिमंडल में शामिल हो सके।

Most Popular