Homeकुल्लूपिंगला भंडारी बनी महिला कांग्रेस कांगड़ा की प्रभारी

पिंगला भंडारी बनी महिला कांग्रेस कांगड़ा की प्रभारी

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर रहेगा फोकस

रेणुका गौतम, कुल्लू : प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव पिंगला भंडारी को महिला कांग्रेस जिला कांगड़ा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नियुक्ति के बाद उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर पिंगला भंडारी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार तथा हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर देवी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसके लिए शीर्ष नेतृत्व की आभारी हैं।

पिंगला भंडारी ने कहा कि वह पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी। उनका प्रयास रहेगा कि जिला कांगड़ा में महिला कांग्रेस को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन के साथ जोड़ने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को ग्रास रूट स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से महिला कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया।

Most Popular