Homeकुल्लूपुलिस ने बड़ी संख्या में अफीम के पौधे किए नष्ट

पुलिस ने बड़ी संख्या में अफीम के पौधे किए नष्ट

जनता से भी की सहयोग की अपील

रेणुका गौतम, कुल्लू : मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला कुल्लू पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। जिसके तहत अफीम के कुल 25210 पौधे नष्ट किए गए। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बंजार की टीम ने सराची गाँव के समीप खेतों में उगाए गए लगभग 23,690 अफीम के अवैध पौधे बरामद कर नष्ट किए। जबकि पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने थिन्चपाल (डमचीन के निकट) क्षेत्र में लगभग 1,520 अफीम के अवैध पौधे नष्ट किए।इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाना बंजार में दो तथा पुलिस थाना पतलीकुहल में एक मामला, कुल 03 अभियोग अंतर्गत धारा 18 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज किए गए हैं ।

इस मामले में पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है तथा नशे की अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।साथ ही जिला पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध अपनी मुहिम को निरंतर जारी रखते हुए जनता से भी सहयोग की अपील की है।

Most Popular