Homeकुल्लूसेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

रेणुका गौतम, कुल्लू : भारतीत जनता युवा मोर्चा द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आज रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर विशेष तौर से शामिल हुए और रक्तदाताओं की हौसलाफजाई की। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भाजयुमो द्वारा आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविर मौके पर पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर भी पहुंचे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उनके जनसेवा में 25 वर्ष पूरे होने की खुशी जताई। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को सफल और सराहनीय बताया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न समाजसेवी गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इसी निर्णय के तहत आज यह रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।

इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दिग्विजय आनंद ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में मोर्चा से जुड़े ज़िला भर के युवा शामिल हुए है। तकरीबन 100 युवा रक्तदान हेतू पहुंचे हैं, यदि रक्तदानियों की संख्या बढ़ती है तो अस्पताल की क्षमता के अनुसार रक्तदान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न प्रकार के समाज सेवी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Most Popular