Sunday, September 14, 2025
Homeकुल्लूकुल्लू : घर के आंगन में बैठी महिला पर किया तेंदुए ने...

कुल्लू : घर के आंगन में बैठी महिला पर किया तेंदुए ने हमला

रेणुका गौतम

कुल्लू : कुल्लू जिले में एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिले के आनी उपमंडल स्थित चौहणी से सामने आए इस मामले के अनुसार तेंदुए ने महिला पर उस वक्त हमला किया जब वह अपने घर के आंगन में बैठी हुई थी। हालांकि, हमला होता देख जब आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।

स्थानीय प्रशासन द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि मंगलवार दोपहर बाद करीब 1 बजे जब मालतू देवी पत्नी पलस राम निवासी गांव चौहणी डाकघर खुन्न तहसील आनी, जिला कुल्लू अपने आंगन में बैठी हुई थी। उसी समय तेंदुआ जंगल की तरफ से आया और मालतू देवी पर झपट गया। इस दौरान तेंदुए में महिला की बायीं बाजू को काट लिया।

इसके बाद महिला और आसपास मौजूद अन्य लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। घटना के बाद घायल महिला नीना भारद्वाज व महिला के बेटे हेत राम ने उसे उपचार के लिए निजी गाड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आनी लाया और बाद उपचार घायल महिला उपरोक्त की स्थिति अब सामान्य है।

Most Popular