बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
रेणुका गौतम, कुल्लू : कुल्लू साइंस स्कूल के वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन आज किया गया। इस समारोह में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों सहित अन्य विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। समारोह मौक़े पर मुख्य अतिथि ऑस्ट्रेलिया की समाजसेवी विकी शोरज़ रही।

अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को सराहा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर लूदर चंद उर्फ़ इरेक्स ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल बच्चों को पढ़ाई में बेहतर बनाना नहीं, बल्कि उनका सर्वांगीण विकास करना है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों का चहुमुखी विकास करना स्कूल का मुख्य मकसद रहता है। उन्होंने बच्चों में सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए कहा कि मौजूदा समय में अभिभावकों और शिक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ गई है कि बच्चों को सोशल मीडिया के कम लेकिन सकारात्मक उपयोग हेतु सही मार्गदर्शन करें।

साथ ही अपने संबोधन के दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य इंदु भारद्वाज ने कहा कि निःसंदेह सभी बच्चों में कोई न कोई प्रतिभा छिपी रहती है, ज़रूरत है तो बस, उस प्रतिभा को पहचान कर निखारने की। इसी बात को स्कूल द्वारा मद्देनजर रखते हुए बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ चहुमुखी विकास पर ध्यान दिया जाता है।

स्कूल के वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। साथ ही इसे मौक़े पर विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहने वाले स्कूल के विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।



