Saturday, July 27, 2024
Homeकुल्लूकुल्लू में 15 किलो चरस के साथ 2 महिला गिरफ्तार

कुल्लू में 15 किलो चरस के साथ 2 महिला गिरफ्तार

कागज में लपेटे

हुए थे पैकट,कसोल में डील होने की आशंका

कुल्लू पुलिस ने मणिकर्ण घाटी में 15 किलो 420 ग्राम चरस के साथ दो नेपाली मूल की महिलाओं को गिरफ़तार किया है। मणिकर्ण पुलिस चौकी की टीम ने देर रात सुमारोपा के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान श्रेया थापा ओर विष्‍णु कला नाम की नेपाली मूल की महिलाओं से यह खेप बरामद की है। यह चरस नववर्ष के जश्‍न में पर्यटकों को बेची जानी थी। मणिकर्ण पुलिस ने पंजाबी चूल्हा के पास नाका लगाया था। इसी दौरान रात को दो बजे वहां से गुजर रही स्वीफ्ट गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया तो गाड़ी में सवार 26 वर्षीय श्रेया थापा सागर से 10.190 किलोग्राम चरस और 32 वर्षीय विष्णु कला से 5.212 किलोग्राम चरस बरामद हुई। दोनों कपिलवस्तु, लुंबिनी नेपाल की रहने वाली हैं। दोनों हरिद्वार बस के जरिये भुंतर पहुंची थीं और उसके बाद 1000 रुपये में टैक्सी स्वीफ्ट डिजायर किराये पर ली। म‍हिलाओं ने चरस को चारों ओर से लपेटा हुआ था। महिला पुलिस कर्मियों ने जब जांच की तो ये चरस पकड़ी गई। टैक्सी चालक को तस्करी में शामिल नहीं पाया गया। बताया जा रहा है कि इस चरस को कसोल में बेचा जाना था।

Most Popular