Saturday, July 27, 2024
Homeमौसमहिमाचल में मौसम लेगा करवट ...बारिश और बर्फवारी की संभावना

हिमाचल में मौसम लेगा करवट …बारिश और बर्फवारी की संभावना

पर्वतीय क्षेत्रों में नवंबर माह के आते ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया हैl लगातार पिछले कुछ दिनों से बारिश और बर्फबारी का माहौल बना हुआ हैऔर रुक रुक कर कई स्थानों पर हल्की बर्फबारी और बारिश हो रही है जिससे कि हिमाचल सहित कई पर्वतीय क्षेत्रों में शीत लहर का प्रकोप बढ़ा हुआ है l हिमाचल में ठंड प्रचंड हो गई है, अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। कल भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेशभर में बादल छाए रहे व पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी रहा। मंडी व कुल्‍लू जिला समेत लाहुल स्‍पीति में शुक्रवार को भारी बर्फबारी होने की चेतावनी को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुल छह जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कांगड़ा, चंबा व किन्‍नौर भी शामिल हैं। मंडी जिला प्रशासन ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के खतरे को देखते हुए एहतियात बरतने की चेतावनी जारी की है।

प्रदेश में सुंदरनगर, भुंतर, धर्मशाला, ऊना समेत 11 शहरों में अधिकतम तापमान में एक से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। धर्मशाला, ऊना, मनाली, कांगड़ा, चंबा व कुफरी में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने शुक्रवार यानी 15 नवंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले अधिकांश हिस्सों में भारी बर्फबारी और निचले व मध्यम क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

विशेषज्ञों के अनुसार न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। वहीं, रोहतांग दर्रा बुधवार को वाहनों के लिए बहाल हो गया। लेकिन आज बर्फबारी ज्‍यादा होने पर फ‍िर से दर्रे पर वाहनों की आवाजाही बंद हो सकती है। बुधवार को मनाली की ओर से 53 और लाहुल की ओर से 57 वाहनों ने रोहतांग दर्रा पार किया। रोहतांग दर्रे में बुधवार को भी बादल छाए रहने से बर्फबारी की आशंका बनी रही। रात से मौसम खराब चल रहा है व वीरवार सुबह होते ही पहाड़ों पर हिमपात शुरू हाे गया है।

Most Popular