Friday, March 29, 2024
Homeक्राइमपेपर लीक मामले की में 6 महीने बाद एफआईआर दर्ज

पेपर लीक मामले की में 6 महीने बाद एफआईआर दर्ज

कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई ने करीब छह महीने बाद पांच आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ में एफआईआर दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 17 मई 2022 को पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया था।

उल्लेखनीय है पुलिस कांस्टेबलों के 1,334 पदों की भर्ती के लिए बीते 27 मार्च को प्रदेश भर में 81 केंद्रों में लिखित परीक्षा हुई थी। परीक्षा परिणाम पांच अप्रैल को घोषित हुआ था। पेपर लीक की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लिखित परीक्षा रद्द कर मामला सीबीआई को देने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने सबसे पहले कांगड़ा से ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

अब तक 171 से अधिक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में अब तक 116 अभ्यर्थियों समेत कुल 171 से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनके खिलाफ शिमला, कांगड़ा और सोलन के अर्की कोर्ट में तीन चार्जशीट दायर की जा चुकी हैं।

Most Popular