Friday, March 29, 2024
Homeमंडीनाबालिग से दुराचार पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला किया दर्ज

नाबालिग से दुराचार पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला किया दर्ज

मृगेंद्र पाल

गोहर : जंजैहली थाना क्षेत्र की एक पंचायत में नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। प्रलोभन देकर किसी तरह नाबालिग को आरोपी ने अन्य लोगों साथ मिल घर ले गय और दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत गुड़िया हेल्पलाइन को दी। जिस पर जंजैहली पुलिस के ने तुरंत प्रभाव से पीड़िता से मिलकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग पीड़िता की शिकायत के आधार पर मेडिकल जांच करवा दी है। जहां पीड़िता के साथ दुराचार होने की पुष्टि हो गई है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ करनी शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ढीम कटारु क्षेत्र की नाबालिग से दुराचार किया गया।

15 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस को दिए अपने ब्यान में बताया कि 17 दिसम्बर को आरोपी ने प्रलोभन देकर अपने जबरन अपने घर जैंशला ले गया। जिसके साथ उसके माता पिता, बहन जीजा पूरी तरह से शामिल रहे। जहां उसके साथ जबरन दुराचार किया गया। 19 दिसम्बर को मौका मिलते ही पीड़िता आरोपियों के चुंगल से छूट गई। पीड़िता नाबालिग ने गुड़िया हेल्पलाइन पर शिकायत दी। जिस पर जंजैहली पुलिस ने आरोपी समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। हालांकि पुलिस की टीम आरोपी की धरपकड़ को निकल चुकी थी। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने मामले की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Most Popular