Thursday, April 25, 2024
Homeशिमलापूर्व मुख्यमंत्री बीरभद्र सिंह को किया एतिहातन चंडीगढ शिफ्ट

पूर्व मुख्यमंत्री बीरभद्र सिंह को किया एतिहातन चंडीगढ शिफ्ट

शिमला : हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच बीते कल प्रदेश के 6 बार सीएम रह चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ शिफ्ट किया गया है। पिछले कुछ सालों से अक्सर तबियत खराब होने के कार एक तो वैसे ही वीरभद्र सिंह राजनीतिक तौर पर कम सक्रीय रह गए हैं।

वहीं, अब कोरोना के कारण उनके स्वास्थ्य पर अधिक बुरा प्रभाव ना पड़े इस वजह से उन्हें बेहतर इलाज दिलाने के लिए चंडीगढ़ शिफ्ट किया गया है। आईजीएमसी शिमला के डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी। सुबह सात बजे उन्हें शिमला से मोहाली के मैक्स अस्पताल में ले जाया गया है। सूत्रों का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक है और एहतियातन तौर पर उन्हें चंडीगढ़ लेकर जाया गया है। सोमवार को पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह कोरोना संक्रमित होने के बाद से हॉली लॉज में होम आईसोलेशन पर थे।

बता दें कि वीरभद्र सिंह के अलावा उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, पूर्व सीएम कोरोना वायरस का टीक भी लगवा चुके हैं। इसके बावजूद भी उनके कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 86 साल वीरभद्र सिंह इससे पहले 3 मार्च 2021 को कोरोना का टीका भी लग चुका है। वीरभद्र सिंह के साथ उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह ने भी टीका लगाया है। वीरभद्र सिंह टीका लगाने के लिए खुद डीडीयू अस्पताल पहुंचे थे।

Most Popular