Friday, March 29, 2024
Homeधर्मशालाअज्ञात शव को मुखाग्नि देकर धर्मशाला विधायक ने पेश की मिसाल

अज्ञात शव को मुखाग्नि देकर धर्मशाला विधायक ने पेश की मिसाल

धर्मशाला: 2022 विधानसभा चुनाव से पहले धर्मशाला के भाजपा विधायक लगातार जनता के बीच कामों में जुटे हैं। धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया ने मानवता की मिसाल पेश की है। विधायक ने चामुंडा के पास 23 जनवरी को साधु के मिले अज्ञात शव का बुधवार को अंतिम संस्कार किया। विधायक विशाल नेहरिया ने साधु के अज्ञात शव को मुखाग्नि दी और साथ ही पिंड दान भी किया। जानकारी के मुताबिक चामुंडा मंदिर पास श्मशानघाट में पूरे हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ साधु का अंतिम संस्कार किया। इसमें प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों भी मौजूद रहे। आपको बता दें इस साल के आख़िर में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि विधायक महोदय ने अभी से स्टंट बाजी शुरू कर दी है।

Most Popular