Homeस्वास्थ्यहिमाचल के लिए अच्छी ख़बर: 111 नमूनों की जांच जिसमें सभी नेगिटिव

हिमाचल के लिए अच्छी ख़बर: 111 नमूनों की जांच जिसमें सभी नेगिटिव

शिमला : हिमाचल प्रदेश के लिए राहत की खबर आई है। प्रदेश में गुरुवार को 111 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब तक प्रदेश में कुल 773 लोगों की जांच की जा चुकी है। अभी तक प्रदेश में कुल 5035 लोगों को निगरानी में रखा गया हैं। इनमें से 2556 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और स्वस्थ हैं।  

Most Popular