Wednesday, May 20, 2026
Homeकुल्लूसभी दवा विक्रेताओं पर हो समान नियम लागू : ऋषभ कालिया 

सभी दवा विक्रेताओं पर हो समान नियम लागू : ऋषभ कालिया 

ऑनलाइन दवा बिक्री पर देश भर में रहे मेडिकल स्टोर बंद 

रेणुका गौतम, कुल्लू : देश भर में दवा विक्रेता संघ के आह्वान पर आज भारत भर में दवाइयों की दुकानें बंद रहीं। जिसका प्रभाव जिला कुल्लू में भी देखने को मिला। दवा विक्रेताओं का साफ तौर पर कहना है कि खुलेआम बिना किसी नियम के ऑनलाइन दवा की बिक्री के चलते ही उन्हें इस बंद का आह्वान करना पड़ रहा है।

इस आह्वान पर ज़िला भर में सुबह से ही सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे। लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के मेडिकल स्टोर खुले रहे। हालांकि बाहर बाज़ार में लोगों को दवाइयों की खरीदारी के लिए मेडिकल स्टोर्स से हताश होकर भी लौटना पड़ा। और न ही उनका कोई इरादा किसी को आहत करना है। 

 बंद को लेकर जानकारी देते हुए दवा विक्रेता संघ हिमाचल प्रदेश के महासचिव एवं ज़िला प्रमुख ऋषभ कालिया ने कहा कि कोई भी दवा विक्रेता कतई नहीं चाहता कि किसी भी मरीज़ या आम जनमानस को मेडिकल स्टोर बंद रहने के कारण कोई दिक्कत हो, लेकिन यह बंद अब जरूरी हो चुका था। उन्होंने कहा कि दवा विक्रेताओं को दवा बेचने हेतु जिन नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है, आनलाइन दवा बिक्री पर भी वही नियम सख्ती से लागू होने चाहिए, ताकि किसी की भी सेहत से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न किया जा सके। क्योंकि ऑनलाइन खरीदारी के दौरान कोई भी व्यक्ति चालाकी से प्रतिबंधित विशेषकर नशीली दवाईयां आसानी से खरीद सकता है जिसका सीधा प्रभाव स्वास्थ पर होगा। उन्होंने देश के प्रधान मंत्री मोदी से भी इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। 

ऋषभ कालिया का कहना है कि देश भर में तकरीबन 12.40 लाख व्यक्ति प्रत्यक्ष रूप से इस कार्य से जुड़े हैं, जबकि कुल मिलाकर 4 करोड़ के करीब व्यक्ति इस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। अतः सभी के लिए समान कार्य और समान नियम लागू करना अब समय की सख़्त दरकार बन चुका है।

Most Popular