Tuesday, February 10, 2026
Homeक्राइमनेरवा में चाचा ने भतीजे पर चलाई गोली, हालत गम्भीर

नेरवा में चाचा ने भतीजे पर चलाई गोली, हालत गम्भीर

चौपाल के नेरवा स्थित हिमनगर गांव में आपसी विवाद में चाचा ने अपने भतीजे पर गोली चला दी। गोलीकांड की घटना में भतीजा गम्भीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने से घायल 32 वर्षीय युवक को आईजीएमसी अस्पताल रैफर किया गया है, जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। नेरवा पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है की पीड़ित ललित कुमार (32) की उसके चाचा पदम् सिंह (53) के साथ काफी समय से रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते वह उस पर हमले की फिराक में रहता। ललित कुमार का पदम् सिंह के साथ बुधवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी बीच पदम् सिंह ने भतीजे पर गोली दाग दी, जो उसकी दायीं टांग पर लगी। पदम् सिंह की घटना में ललित राम गम्भीर रूप से जख्मी हुआ, जिसे नेरवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रैफर किया गया है।

Most Popular