Sunday, September 8, 2024
Homeshimlaहोशियार सिंह की होशियारी के आगे सुक्खू सरकार फेल: राकेश जम्वाल

होशियार सिंह की होशियारी के आगे सुक्खू सरकार फेल: राकेश जम्वाल

कहा देहरा में भाजपा की लहर से सक्खू सदमें में

देहरा, 2 जुलाई 2024: प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता, देहरा विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक एवं सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश जम्वाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर फिर तीखा हमला बोला है। जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि सुक्खू पत्नी मोह में इस कदर पगला गए हैं कि उन्होंने अपनी ही पार्टी और नेताओं हासिये पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि देहरा में अपनी पत्नी की राजनीतिक जमीन खिसकते देख घटिया शब्दावली का प्रयोग की देव भूमि की गरिमा को तार-तार करके रख दिया है। सुक्खू न केवल पुलिस बल का गलत प्रयोग कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने विधायकों, मंत्रियों व चुनावों में बूझे हुए कारतूसों को देहरा क्षेत्र के कई ठिकानों पर गुप्तचरों के रुप में बिठाया हुआ है। राकेश जम्वाल ने कहा कि देहरा में भाजपा की लहर से सक्खू सदमें में हैं। होशियार सिंह की होशियारी के आगे सुक्खू सरकार फेल होती नजर आ रही है। उन्होंने कहा सुक्खू पत्नी की जीत की खातिर देहरा के लोगों को विकास का सपना दियाा रहे हैं, जबकि जनता उनसे पूछ रही है कि 15 महीने पहले वे कहा थे। जनता बोल रही है हमें विकास चाहिए, बेरोजगारों के लिए रोजागार चाहिए, महीलाओं को उनका हक चाहिए। राकेश जम्वाल ने कहा कि सुक्खू सरकार ऐसा कोई भी कार्य नही कर पाए है जिससे वे जनता की नजरों में खरा उतरें हो। उन्होंने कहा कि सुक्खू का कहना है कि उनकी सरकार को कोई खतरा नही, फिर वे इन चुनावों से क्यों डरे हुए हैं। सुक्खू सरकार को भय सता रहा है कि उनकी सरकार जाने वाली है। उन्होंने कहा कि सुक्खू ऐसे हालात पैदा करने जा रहे हैं। जिससे हिमाचल प्रदेश अस्थिरता की तरफ बढ़ेगा प्रदेश की जनता जान चुकी है कि यह उपचुनाव राज्य की सुक्खू सरकार ने जबरदस्ती जनता पर थोपे हैं।

Most Popular