Thursday, March 28, 2024
Homeमंडीपौधे लगाने के लिए विद्यार्थी और अधिकारी आये आगे

पौधे लगाने के लिए विद्यार्थी और अधिकारी आये आगे

मृगेंद्र पाल
नाचन के बाढू में पौधरोपण अभियान तेज, नाचन के विधायक ने की अध्यक्षता
बेटी और पौधा, दोनों का काम जीवन देना है : विनोद
गोहर (मंडी)
: नाचन वन मंडल में पौधरोपण अभियान के दूसरे दिन बासा वन बीट के बाढू जंगल में विद्यार्थियों और गोहर के सभी अधिकारियों ने पौधरोपण किया। इस पुन्य काम के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी आगे आए। सोमवार को सबके सहयोग से चार हजार पौधे रोपे गये। नाचन वन मंडल की ओर से नाचन के वनों में 68 हजार दो सौ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस कड़ी को आगे ले जाते हुए वन मंडल की ओर से नाचन के विधायक विनाद कुमार की अध्यक्षता में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार ने इस बरसात में 25 लाख पौधे लगाने का आहवान किया है। सरकार एक बेटी एक पौधा का अभियान भी इसी लक्ष्य के साथ जोड़ा है। उन्होंने कहा कि बेटी और पौधा दोनों एक समान है, दोनों का काम जीवन देना है। जिस प्रकार पौधे को कहीं रोपित कर दिया जाए, वहीं पर अपना सर्वस्व न्यौछावर कर खुशियां व छांव बिखेरने लगता है। उसी प्रकार बेटी भी है, बाबुल का आंगन हो या फिर ससुराल के देहरी, जहां भी रहेंगी उसके आंचल के साये में खुशियां ही मिलती है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर की सरकार की सोच सकारात्मक रूप से काम कर रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में भी सरकार की अहम भूमिका रही है। इसलिए अब बेटी के नाम पर पौधरोपण कर सरकार की घोषणा को मूर्त रूप प्रदान करें। उसके उपरांत वन मंडलाधिकारी तीर्थराज धीमान ने उपस्थित लोगों को पौधरोपण के महत्व के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर उपमंडलाधिकारी अनिल भारद्वाज, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी संजीव कुमार, अधिशाषी अभियंता लोनिवि रमेश खालसा, सहायक अभियंता चमन ठाकुर, राकेश शर्मा, दीनानाथ, सीडीपीओ सीमा शर्मा, बासा कॉलेज प्राचार्य आईडी शर्मा व समस्त स्टॉफ, पंचायत प्रधान कमला शर्मा, उपप्रधान उमेश शर्मा, वनपरिक्षेत्राधिकारी पीयूष शर्मा व वन विभाग का समस्त स्टॉफ और बड़ी संख्या में स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद रहे। चित्र सहित।2 Attachments

Most Popular