Saturday, July 27, 2024
Homeदेशनीदरलैंड में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल

नीदरलैंड में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने विदेश दौरे के दौरान रविवार को नीदरलैंड के डैम स्क्वॉयर में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल हुए। इस साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पांचवी वर्षगांठ होगी।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार 21 जून को पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

भारत की पांच हजार साल पुरानी परंपरा और अभ्यास का लाभ विश्वभर के लोगों को दिलाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में योग को वैश्विक स्तर पर आयोजित किए जाने की अपील की थी। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को विश्व योग दिवस मनाए जाने की घोषणा कर दी थी।

पिछले साल योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम देहरादून में हुआ था, जिसमें पीएम मोदी ने शिरकत की थी। इस बार योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम झारखंड की राजधानी रांची में हो रहा है।

Most Popular