Saturday, April 20, 2024
Homeदेशमोदी कैबिनेट की संभावित सूची

मोदी कैबिनेट की संभावित सूची

आज शाम होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए मंत्रियों की सूची सामने आ गई है l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रीमंडल का आज शाम को शपथ ग्रहण होने वाला है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में करीब आठ हजार देशी-विदेशी मेहमान शामिल होंगे। इसमें BIMSTEC देशों के राष्ट्राध्यक्षों को प्रमुख रूप से आमंत्रित किया गया है। शाम सात बजे शुरू होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए कैबिनेट के नाम तय कर लिए गए हैं। शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा कर रहे हैं।

सुबह से ही कैबिनेट में शामिल होने वाले सांसदों को फोन कर सूचित किया जा रहा है। जैसे-जैसे सांसदों को फोन कर कैबिनेट में शामिल होने की सूचना दी जा रही है, उनके नाम सामने आते जा रहे हैं। बताया जा रहा है पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की तरफ से कैबिनेट में शामिल होने वाले सांसदों को फोन कर सूचना दी जा रही है। आइये जानते हैं किन सांसदों को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट में जगह मिलने जा रही है।

मोदी कैबिनेट की संभावित सूची
अमित शाह
राजनाथ सिंह
सुषमा स्वराज
नितिन गड़करी
रवि शंकर प्रसाद
पियूष गोयल
स्मृति ईरानी
निर्मला सीतारमण
प्रकाश जावड़ेकर
किरेन रिजिजु
धर्मेंद्र प्रधान
डॉ हर्षवर्धन
मुख्तार अब्बास नकवी
डॉ महेश शर्मा
कृष्णपाल गुर्जर
श्रीपद नाइक
नरेंद्र सिंह तोमर
सुरेश प्रभु
संतोष गंगवार
राव इंद्र‍जीत सिंह
रिटायर्ड जनरल वीके सिंह
अर्जुन राम मेघवाल
राम विलास पासवान
हरसिमरत कौर
सदानंद गौड़ा
बाबुल सुप्रीयो
गिरिराज सिंह
रामदास आठवले
जितेंद्र सिंह
निरंजन ज्योति
परषोत्तम रुपाला
थवर चंद गहलोत
ए रविंद्रनाथ
अनुराग ठाकुर (पहली बार)
रतन लाल कटारिया (पहली बार)
रमेश पोखरियाल निशंक (पहली बार)
आरसीपी सिंह (पहली बार)
जी किशन रेड्डी (पहली बार)
सुरेश अंगाडी (पहली बार)
कैलाश चौधरी (पहली बार)
प्रहलाद जोशी (पहली बार)
सोम प्रकाश (पहली बार)
रामेश्वर तेली (पहली बार)
सुब्रत पाठक (पहली बार)
देबोश्री चौधरी (पहली बार)
रीता बहुगुणा जोशी (पहली बार)
अरविंद सावंत (पहली बार)

Most Popular