Saturday, July 27, 2024
Homeदेशbig breaking : जे पी नड्डा बने राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष

big breaking : जे पी नड्डा बने राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष

शिमला : हिमाचल के बिलासपुर जिला से संबंध रखने वाले एवं पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। आज दिल्ली में भाजपा द्वारा आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जेपी नड्डा को यह जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की। गौरतलब है की पूर्व में नड्डा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं l
भाजपा की दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक चल रही है। इस दौरान जे पी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा इस बैठक में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह, सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और थावर चंद गहलोत भी मौजूद रहे l
अध्यक्ष बनने पर हिमाचल भाजपा में खुशी की लहर है। ऐसे में उन्हें सोशल मीडिया में बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी ट्वीट कर जेपी नड्डा को बधाई दी। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि नड्डा के नेतृत्व में भाजपा नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
बहरहाल आज कई दिनों से चल रहे कयास व चर्चाओं पर विराम लगा है।

Most Popular