Wednesday, August 27, 2025
HomeमौसमHimachal weather update : मौसम रहेगा साफ ..तपमान की कमी से...

Himachal weather update : मौसम रहेगा साफ ..तपमान की कमी से सुबह शाम होगी सर्द

शिमला : हिमाचल प्रदेश में तीन से छह नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। हलांकि पांच नंवबर को मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार तीन, चार और छह नवंबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। उधर, न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। अक्तूबर में इस वर्ष 56.7 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है।

प्रदेश के अधिकांश जिलों में अक्तूबर में अत्यधिक वर्षा हुई। पहली से 31 अक्तूबर तक जिला मंडी में सामान्य बारिश दर्ज की गई। वहीं, जिला हमीरपुर में भारी बारिश हुई। शिमला, लाहुल-स्पीति व किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। इससे पहले वर्ष 2004 में अक्तूबर में 92.8 एमएम बारिश दर्ज हुई थी। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।

Most Popular