Saturday, April 19, 2025
Homehimachalहरे-भरे हिमाचल को कर दिया सूखा: तरुण चुग

हरे-भरे हिमाचल को कर दिया सूखा: तरुण चुग


कहा,, जिस डाल पर बैठे, उसी को सुखा डाला: तरुण चुग

गरीब, युवा, महिला और किसानों का है केंद्रीय बजट: तरुण चुग

मोदी सरकार का बजट—देश के विकास का रोडमैप,हिमाचल को मिला 300 गुना अधिक अनुदान

मंडी: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने मंडी में मीडिया से संवाद करते हुए केंद्रीय बजट 2024-25 को गरीब, युवा, महिला और किसानों का बजट बताया। उन्होंने एक संगोष्ठी में बुद्धिजीवियों के साथ विचार-विमर्श भी किया और हिमाचल सरकार की वित्तीय बदहाली पर तीखा प्रहार किया

तरुण चुग ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सिर्फ समोसे गिनने में व्यस्त हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास कार्यों में जुटे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हिमाचल का सरकारी खजाना चूहे कुतर रहे हैं और उन चूहों को अनाज खुद मुख्यमंत्री खिला रहे हैं। केंद्र सरकार उदारता से हिमाचल को वित्तीय सहायता दे रही है, लेकिन कांग्रेस सरकार एक शब्द तक आभार व्यक्त नहीं करती

तरुण चुग ने कहा कि मोदी सरकार का बजट 2024-25 गेम चेंजर साबित होगा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 7 करोड़ घरों का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 3 करोड़ घर बन चुके हैं और 4 करोड़ पर कार्य जारी हैआयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये का टॉप-अप कवर दिया गया है, जिससे 55 करोड़ लोग लाभान्वित होंगेयुवाओं के लिए नई शिक्षा नीति, खेलो इंडिया, 50,000 अटल टिंकरिंग लैब और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी योजनाएं शुरू की गई हैं।आईआईटी में 6,500 नई सीटें बढ़ाई गई हैं, जबकि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के लिए 500 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।किसानों को राहत:किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 10 करोड़ किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी।

तरुण चुग ने कहा कि मोदी सरकार हिमाचल को अभूतपूर्व समर्थन दे रही है2014-2024 के दौरान 54,000 करोड़ रुपये का टैक्स अनुदान दिया गया, जबकि कांग्रेस सरकार (2004-2014) में मात्र 12,639 करोड़ रुपये मिले थे।मोदी सरकार मंदिरों का विकास कर रही है, जबकि कांग्रेस मंदिरों के धन पर नजरें गड़ाए बैठी है।उन्होंने दावा किया कि 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा और इस बजट में उसी दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

तरुण चुग ने कहा कि हिमाचल में वित्तीय संकट गहराता जा रहा है और हर दिन अखबारों में सरकार की आर्थिक बदहाली की खबरें छप रही हैंसरकार कर्मचारियों की जेब काट रही है, लेकिन उनके वादों को पूरा करने की दिशा में एक भी कदम नहीं बढ़ाया गया।सरकार के अधिकारी खुद स्वीकार कर रहे हैं कि वे पेंशन और बिलों का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।जिस डाल पर सुखविंदर सुक्खू बैठे हैं, उसी को सुखा दिया है।तरुण चुग ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक बजट के लाभ को गांव-गांव तक पहुंचाएं और जनता को मोदी सरकार की नीतियों की जानकारी दें।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नेता

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुरप्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुरप्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्यप्रदेश प्रवक्ता अजय राणाविधायक इंद्र सिंह गांधीदलीप ठाकुरदीप कुमारपूर्ण चंदजिलाध्यक्ष निहाल चंदवीरेंद्र पाल और राकेश वालिया सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Most Popular