Tuesday, July 1, 2025
Homeकांगड़ाcrime : महिला समेत नशे के कारोबार में संलिप्त चार लोग गिरफ्तार

crime : महिला समेत नशे के कारोबार में संलिप्त चार लोग गिरफ्तार

जिला कांगड़ा में जवाली के समकेहड़ में पुलिस ने नशे के कारोबार में सलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने चारों आरोपियों से 780 ग्राम चरस सहित 1.25 लाख रुपए नकद बरामद किए।  

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर समकेहड़ में दबिश दी तथा रवि कुमार, शमशेर सिंह, शुभकरण व आरती देवी निवासी समकेहड़ के घर से 780 ग्राम चरस व 1लाख, 25 हजार रुपए बरामद किए हैं। जवाली पुलिस ने चारों आरोपियों को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने चारों आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

Most Popular