Saturday, July 27, 2024
Homeमंडीमुख्यमंत्री जयराम ने मंडी के नाचन में भरा जोश

मुख्यमंत्री जयराम ने मंडी के नाचन में भरा जोश



मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा के पक्ष में नाचन के जहल पहुंचे। भाजपा समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नाचन के विधायक विनोद कुमार और मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी जोरदार अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ने जनसभा में लोगों से लोकसभा चुनाव में कमर कसने को कहा तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर घर ले जाएं । उन्होंने कहा कि ये सौभाग्य की बात है कि मंडी को वर्षों के बाद सम्मान मिला है। यह मौके पहले भी आएं लेकिन मंडी का हर नेता अपना को बड़ा नेता मानता था। इसी कारण हमें यह मौका नहीं मिला। अब मिला है तो यह मौका कई साल तक मंडी से नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुखराम का राजनितिक ड्रामा खत्म हो गया है। सुखराम ने हमेशा कांग्रेस को आंखे दिखाई है लेकिन भाजपा को कभी कोई आंखें नहीं दिखा सकता है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश में नरेन्द्र मोदी और भाजपा की लहर है। इस लहर ने कांग्रेस को आगे बढ़ने से रोक दिया देश की जनता दुबारा नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। मण्डी में सुखराम के द्वारा की जा रही राजनीति मंडी के स्वाभिमान के लिए ठीक नहीं है। किस का सपना क्या है, ये हम नहीं जानते लेकिन हमारा सपना देश है और भाजपा है। बात दीवारों पे लिखी हैं कि भाजपा प्रदेश के भीतर चारों की चारों सीटें जीतेगें। कांग्रेस के पास देश में सशक्त नेतृत्व नहीं है। राहुल गांधी ऊना में आये और कबड्डी कबड्डी करके चले गए। देशहित में उनकी सोच सकारात्मक नहीं है। जनसभा में विधायक विनोद कुमार ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर नाचन भाजयुमो अध्यक्ष भीष्म ठाकुर, महामंत्री, नाचन मंडल के अध्यक्ष रविन्द्र राणा, महामंत्री हुकुम ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Most Popular