Saturday, July 27, 2024
Homeकुल्लूरामस्वरूप नही,देश के नाम पर दे वोट : राजनाथ

रामस्वरूप नही,देश के नाम पर दे वोट : राजनाथ

कुल्लू: मैं यहां केवल रामस्वरूप के लिए ही नही बल्कि देश निर्माण के लिए वोट मांगने आया है। देश का जवान और किसान ही देश का स्वाभिमान है। ये बात केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कुल्लू  के रथ मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा भाजपा परिवारवाद की राजनीति नही करती। यही कारण है कि बेदाग छवि के रामस्वरूप को सोच समझकर चुनाव में उतारा गया है। उन्होंने कहा कि में दूसरी बार कुल्लू आया हूं  और पहली बार रथ मैदान में पहली बार खड़ा हूँ। आज में देश निर्माण के लिये आपके पास आया हूं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कह रहे कि अब न्याय होगा और गरीबी दूर होगी। उन्होंने कहा कि 55 साल से क्या गरीबी दूर नही हुई। उन्होंने इस मौके ओर ब्रुकिंग इंस्टीच्यूट के आंकड़े बताते हुए कहा कि को गंभीर गरीबी 2016 में 12.50 करोड़ थे वह तीन साल में कम होकर 5 करोड़ रह गई है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्षय है कि अगली 5 से 8 साल में कोई गरीब न रहे। गृह मंत्री ने कहा कि हम सेना के जवानों की तारीफ करे तो कांग्रेस इसका विरोध करती है, लेकिन देश का स्वाभिमान किसान और जवान से होता है। जब पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने पाक से अलग कर बांग्लादेश बनाया तो उनकी जय जयकार हुई , और जब मोदी पाक को मुंह तोड़ जवाब दे तो उनकी क्यों नही। सेना की तारीफ हम हर मंच से करेंगे। उन्होंने कहा कि देश का जवान सीमा पर रहता है तो हम सुरक्षित है। राजनाथ ने कहा कि राहुल कहते है कि हम सत्ता में आये तो देशद्रोह का कानून खत्म कर देंगे, लेकिन हमने कहा कि सरकार आई तो देशद्रोह के कानून की कमियों को दूर कर इस कानून को ओर सख्त कर देंगे कि कोई भी ऐसी गतिविधि करने से पहले दुश्मन की रूह कांप जाएगी। हम खुद किसी को छेड़ेंगे नही ओर जो छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे नही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांग रही है, क्या हंमारे जवान वहां पिकनिक मनाने गए थे और इटली की ही पत्रकार ने इसकी सच्चाई सबके सामने रख दी। इस मौके पर उन्होने भाजपा के घोषणा पत्र की जानकारी भी लोगो को दी।

अगली बार आऊंगा आभार जताने

अपना भाषण समाप्त करने से पहले राजनाथ सिंह ने कहा कि इस बार मे कुछ देर कब लिए आया हूं लेकिन अगली बार जब आऊंगा तो सांसद रामस्वरूप के साथ आपका आभार जताने आऊंगा ओर लंच भी यहीं पर करूंगा।

– कुल्लु में बोले गृह मंत्री, कहा, सोच समझकर मैदान में उतारे रामस्वरूप

-राहुल बताये, 55 साल में गरीबी दूर क्यं नही हुई

-जवान और किसान का सम्मान से होगा स्वाभिमान

Most Popular