Monday, March 16, 2026
Homeशिमलाजनसभाओं में मिल रहा अपार जन समर्थन…जीतेंगे चारों सीटें

जनसभाओं में मिल रहा अपार जन समर्थन…जीतेंगे चारों सीटें

हिमाचल में वीरभद्र सिंह को दरकिनार कर आनंद शर्मा को नए नेता के तौर पर प्रोजेक्ट कर रहे हैं। भारद्वाज वीरवार को शिमला में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिमाचल में मजबूरी में चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस का प्रचार गलियों तक सीमित होकर रह गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि आनंद शर्मा ने खुद कभी सेब आयात शुल्क बढ़ाने के लिए काम नहीं किया और भाजपा पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रदेश के विभिन्न जगहों पर हो रही रैलियों में लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। इससे साफ पता चलता है कि प्रदेश में भाजपा चारों लोकसभा सीटें भारी बहुमत से जीतेगी।

Most Popular