Homeकुल्लूकुल्लू की युवा कवयित्री वैशाली बिष्ट राज्य स्तरीय बेटियां स्माइल अवार्ड से...

कुल्लू की युवा कवयित्री वैशाली बिष्ट राज्य स्तरीय बेटियां स्माइल अवार्ड से सम्मानित

रेणुका गौतम, कुल्लू : हिमाचल एकता मंच द्वारा राजधानी शिमला में बेटियां स्माइल अवार्ड का आयोजन किया गया। जिसमें लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप बतौर मुख्यातिथि शमिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। 

    साहित्य के क्षेत्र में जिला कुल्लू का नाम रोशन करने वाले युवा कवयित्री वैशाली बिष्ट को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी वैशाली बिष्ट को राष्ट्र गौरव सम्मान 2022 , स्टार ऑफ देवभूमि 2022, ताज़ ए हिमाचल 2022 व प्राइड ऑफ इंडिया 2023 जैसे कई सामानों से नवाजा जा चुका है। हाल ही में अपनी लिखी कविता ‘दर्द हर महीने का’ के लिए इंटरनेशनल आइकन अवार्ड 2023 के लिए भी नामांकित हुई है।

Most Popular