Saturday, April 20, 2024
Homeमंडीजंगल में लटकी मिली महिला की लाश

जंगल में लटकी मिली महिला की लाश

मृगेंद्र पाल

गोहर

गोहर थाना के तहत सरोआ पंचायत के कांढी टिली में एक महिला ने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। महिला के द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और न ही कोई सुसाइड नोट पुलिस को बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार कांढि गांव की महिला शांति देवी घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों के तलाश करने पर उसका कहीं भी अतापता नहीं चला। फिर कांढि के कुछ ग्रामीण उनकी घासनी की ओर तलाश में निकले। गांव की एक लड़की ने देर शाम घासनी में एक पेड़ पर महिला की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली है। थाना गोहर की ओर से मौका पर जाकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल भेज दिया गया है। पता चला कि महिला का पति बिरोजा निकलने का काम करता था उस दौरान जंगल में ढाई साल पहले उसकी मौत हो गई थी। महिला के दो बेटे हैं जिनका पालन पोषण करने के लिए वह खडी का काम करती थी। असहाय महिला की मौत पर पंचायत प्रधान भूमा देवी सहित सभी ग्रामीण स्तभ्ध है। थाना प्रभारी सूरम सिंह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

Most Popular