Saturday, July 27, 2024
Homeशिमलालाल कृष्ण आडवाणी का शिमला पहुंचने पर स्वागत

लाल कृष्ण आडवाणी का शिमला पहुंचने पर स्वागत

शिमला : पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री लाल कृष्ण आडवाणी अपनी बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आज यहां शिमला में सात दिवसीय निजी प्रवास पर पहुंचे।

 अनाडेल हेलिपेड पहुंचने पर सिंचाई और जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंहए स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार परिवहन और वन मंत्री गोविंद ठाकुर राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती पूर्व राज्य सभा सांसद बिमला कश्यप हिमफैड अध्यक्ष गणेश दत्त तथा नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट ने आडवाणी का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी महेन्द्र धर्माणी कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता भाजपा नेता डॉ प्रमोद शर्मा उपायुक्त शिमला अमित कश्यप और शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Most Popular