Saturday, July 27, 2024
Homeसोलनसोलन : शमशानघाट में पूजा की आड़ में महिला से गैंग रेप,...

सोलन : शमशानघाट में पूजा की आड़ में महिला से गैंग रेप, तांत्रिक गुरु-चेला गिरफ्तार

सोलन की महिला से नारग स्थित तांत्रिक की रिहायश में अंधेरे कमरे में किया था बंद

सुबह तांत्रिकों के चंगुल से भागकर बचाई महिला ने जान, अब पुलिस में मामला दर्ज

सोलन के जौणाजी मार्ग पर स्थित कनाह में करते हैं छल कपट, हाई प्रोफाइल लोगाें का भी आना जाना
सोलन
: शमशानघाट में पूजा की आड़ में तांत्रिक गुरु-चेले ने महिला के साथ गैंग रेप कर दिया। पुलिस ने जौणाजी पंचायत के (कनाह) के रहने वाले कथित तांत्रिक प्रकाश चंद (42) निवासी कनाह जौणाजी पंचायत जिला सोलन व चेले ज्ञान प्रकाश (56) तुंदल पंचायत कंडाघाट जिला सोलन को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि घरेलू बीमारी से परेशान महिला तांत्रिक के पास पहुंची थी। महिला की बातों को सुनने के बाद तांत्रिक ने कहा कि तुम्हारे ऊपर प्रेत आत्माओं का वास है। इसलिए शमशानघाट में पूजा करवानी होगी। तांत्रिक ने कहा कि रविवार के दिन शमशानघाट में यह पूजा करवानी होगी, उसके बाद महिला ने पति से पूछा। पति को महिला ने बताया कि उसके साथ एक अन्य महिला भी बच्चे के साथ वहां पूजा करवाने आ रही है। पति ने यह सोच कर उसे भेज दिया कि दो महिलाएं एक साथ सुरक्षित होंगी। महिला कथित तांत्रिकों के पास पहुंची और रविवार को तांत्रिकों ने छल कपट से उसे गाडी में बिठाया और सिरमौर जिला के नारग स्थित प्रकाश चंद के घर ले गए। दिन करीब चार बजे वह सोलन स्थित कनाह से चले और शाम को नारग में महिला को अंधेर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पूरी रात उनके साथ दोनों ने दुराचार किया और सुबह महिला उनके चंगुल से भागकर फरार हो गई।

भाग कर बचाई जान
महिला किसी तरह पहले अपने घर पहुंची और उसके अगले दिन महिला ने पुलिस थाना महिला सोलन में इस सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कथित तांत्रिकों के अडडे पर दबिश दी। इस दौरान दोनों तांत्रिक घर के समीप खेत में बडा हवन यज्ञ करवा रहे थे। यहां काफी लोग पूजा करवाने पहुंचे थे, जैसे ही लोगों ने पुलिस को देखा और तांत्रिकों के कारनामे को सुना तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस दोनों को गिरफतार कर लिया है। पुलिस ने गुरूवार को उन्हें अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

तांत्रिकों के पा बड़े घरानों से भी पहुंचे हैं लोग
जानकारी मिली है कि इन कथित तांत्रिकों के पास रोजाना 200 से 300 लोग पूजा व हवन करवाने पहुंचते हैं। लोगों की मजबूरी का लाभ उठाकर यह उनसे पैसों के साथ साथ उनकी इज्जत को लूटते हैं। बताया जा रहा है कि जब पुलिस उन्हें गिरफतार करने गई तो वहां 50 के करीब लोग पूजा करवा रहे थे। सोलन में हुई घटना से यह स्पष्ट हो गया है कि तांत्रिकों के पास जाना कितना गलत और सही है।

न करें विश्वास : एसपी
एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने कहा कि इस घटना के बाद पुलिस भी चाहती है कि लोग तांत्रिकों के झांसे में न आएं। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सामूहिक बलात्कार का मामला आईपीसी की धारा-376 (2जी) के तहत दर्ज किया है। इसके अलावा आईपीसी की धारा-420, 365, 366, 342, 120बी व 506 के तहत कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत से उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला को नारग में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। गौरतलब है कि गिरफ्तार तांत्रिकों के एक साथी के खिलाफ पहले भी दुष्कर्म का मामला 2010 में दर्ज हो चुका है। उस मामले में भी इन लोगों से ताल्लुक बताया जा रहा है।

Most Popular