Saturday, April 20, 2024
Homeशिमलाराठौर कर रहे काँग्रेस को जोड़ने का कार्य : वीरभद्र

राठौर कर रहे काँग्रेस को जोड़ने का कार्य : वीरभद्र

शिमला : हिमाचल कांग्रेस की धुरी एवम वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की पीठ थपथपाते हुए कहा है कि वह सब को साथ लेकर बेहतर काम कर रहे है।उन्होंने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने के लिये दिन रात मेनहत कर रहे है,जोकि एक अत्यंत सराहनीय कार्य है।
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर रिज मैदान पर बापू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद पत्रकारों के साथ अनोपचारिक बातचीत में वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा देश मे अपने एजेंडे पर ही काम कर रही है।उन्होंने कहा कि देश को धर्म के आधार पर बांटना देश के संविधान से खिलवाड़ होगा।उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक और राजनैतिक स्थिति बहुत नाजुक दौर से गुज़र रही है।नागरिकता संशोधन कानून देश की एकता और अंखडता के लिए एक बड़ा खतरा हो गया है।उन्होंने कहा कि अगर इसमें संशोधन ही करना था तो देश के लोगों के साथ साथ राजनैतिक दलों से विचार विमर्श किया जाना चाहिए था।
प्रदेश सरकार के दो साल के कार्यकाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि अभी तक धरातल पर कुछ भी नया नही दिख रहा है।प्रदेश में सड़कों की खस्ता हालत,स्कूलों में शिक्षकों की कमी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी,यह सब इस सरकार में है।उन्होंने कहा कि सरकार केवल प्रचार में ही जुटी है।विकास केवल कागजों में ही है।

Most Popular