Homeकांगड़ादेवर के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा सात वर्षीय बच्चे ने..तो मां...

देवर के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा सात वर्षीय बच्चे ने..तो मां ने उतारा मौत के घाट

जान से मार कर जंगल में फैंकी मासूम की लाश

कांगड़ा (इंदौरा ) : पुलिस थाना इंदौरा के तहत ममता शर्मसार हुई है। अवैध संबंध के कारण मां ने अपने सात साल के बच्‍चे को ही मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस थना इंदौरा में इस संबंध में आरोपित महिला के पति बलवंत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार

तीन बच्‍चों की मां पूना देवी पत्‍नी बलवंत सिंह के अपने देवर सेवा कुमार के साथ अवैध संबंध थे। सात वर्षीय बड़े बेटे युद्ववीर उर्फ विनय ने उन्‍हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस कारण महिला ने देवर के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्‍या कर शव जंगल में फेंक दिया।

पुलिस ने शव बरामद कर लिया है व दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस परिवार के सदस्‍यों समेत अन्‍य लोगों के भी बयान ले रही है। यह वारदात इंदौरा तहसील की भोग्रवां पंचायत की है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Most Popular