Saturday, July 27, 2024
Homeसोलनशादी के अगले दिन नवदम्पति हुए हादसे के शिकार -108 सेवा नही...

शादी के अगले दिन नवदम्पति हुए हादसे के शिकार -108 सेवा नही पहुंची समय पर

शिमला से कसौली जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डंगे से नीचे गिर गई। हादसे में नव दंपत्ति सहित 5 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार को ही दंपत्ति का विवाह हुआ था और पति अपनी पत्नी के साथ ससुसाल की तरफ जा रहा था कि कार हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के अनुसार कार (न. एचपी 01ए 5461) शिमला की तरफ से कसौली जा रही थी कि सलोगड़ा में सामने से ओवरटेक कर रहे तेज रफ्तार वाहन को बचते समय कार अनयंत्रित होकर डंगे से नीचे गिर गई। कार को कर्म सिंह (30) चला रहा था, जिसका बीते कल ही विवाह हुआ था और वह अपनी पत्नी सहित परिवार के सदस्यों के साथ ससुराल जा रहा था।

हादसे के बाद कार में सवार घायलों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और 108 एंबुलैंस का इंतजार किए बिना अपने वाहनों में अस्पताल पंहुचाया। सिविल अस्पताल सोलन में घायलों कर्म सिंह, ललिता, रचना, ललिता व 4 वर्षीय बच्ची कृतका का इलाज चल रहा है। आरोप है कि 108 एम्बुलेंस के समय पर नहीं पहुचने से लोगों का विश्वास इस सेवा से उठता जा रहा है। यदि स्थानीय लोग मदद को आगे नहीं आते तो जानी नुकसान भी हो सकता था।

Most Popular