Saturday, July 27, 2024
Homeदेशमुंबई में अब तक बारिश से हो चुकी 35 लोगों की मौत

मुंबई में अब तक बारिश से हो चुकी 35 लोगों की मौत

मुंबई जिसे आर्थिक विकास के क्षेत्र में कभी न रुकने वाला मन जाता है जिसे की आर्थिक राजधानी भी माना जाता है l एन दिनों बारिश से बेहाल हो गई है । मुंबई के कई हिस्सों में जल जमाव के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। 2005 के बाद पहली बार मुंबई में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश हुई। आज भी कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर 12.35 बजे हाई टाइड के दौरान 4 मीटर से ज्यादा ऊंची लहरे उठने की संभावना जताई गई है।

मुंबई में बारिश से 21 की मौत
भारी बारिश से प्रभावीत लोगों को निकालने के लिए नौसेना ने मोर्चा संभाला हुआ है। अकेले मुंबई में बारिश की वजह से 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पूरे महाराष्ट्र में कुल 35 लोग भारी बारिश का शिकार बन चुके हैं। लगातार हो रही वर्षा के कारण रेल, हवाई सेवा एवं सड़क परिवहन पर पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। कई ट्रेनों और उड़ानों को रद कर दिया गया।

Most Popular