Saturday, July 27, 2024
Homeशिमलासोमवार को भारी बारिश की संभावना ...अलर्ट जारी

सोमवार को भारी बारिश की संभावना …अलर्ट जारी

शिमला :  हिमाचल में मानसून अब देश के अन्य भागों की भांति खूब बरसने लगा है। इन दो-तीन दिन से प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। और आने वाले सोमवार को यह संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मंडी, कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इससे वहां नुकसान होने की आशंका भी है। इसलिए अधिकारियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

शनिवार को मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में खूब बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि प्रदेश के बाकी क्षेत्रों में गर्मी का असर जारी है। मौसम विभाग ने नौ जुलाई तक विभिन्न जिलों के लिए भारी वर्षा की चेतावनी जारी कर अलर्ट रहने के लिए कहा है। रविवार को मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और कांगड़ा में भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं मंगलवार को कांगड़ा, शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा में मानसून अपना रंग दिखाएगा। शनिवार को शिमला के सराहन में सबसे अधिक 32 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। सिरमौर के राजगढ़ में 16 मिलीमीटर और शिमला में 13.8 मिलीमीटर बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना जिला में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जानें, कहां कितना रहा तापमान

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम

शिमला,16.6,23.7

सुंदरनगर,21.5,33.8

भुंतर,17.5,35.0

कल्पा,11.2,23.6

धर्मशाला,20.2,30.2

ऊना,25.0,37.8

नाहन, 17.1,29.7

केलंग,10.0,22.0

सोलन,19.5,30.0

कांगड़ा,20.6,32.8

बिलासपुर,23.8,34.0

Most Popular