Wednesday, October 23, 2024
Homeशिमलातेलंगाना मे डाक्टर के साथ हुए गैंगरेप और हत्या मामले पर महिला...

तेलंगाना मे डाक्टर के साथ हुए गैंगरेप और हत्या मामले पर महिला कांग्रेस ने घेरा सरकार को

महिला कांग्रेस ने आज तेलंगाना में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए गैंगरेप और हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया।उन्होंने ऐसे जघन्य अपराध के लिये सख्त कानून बनाने की मांग करते हुए दोषियों को फांसी की मांग की।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनव चन्देल ने विरोध रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश मे जिस प्रकार महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही है,उससे साफ है कि देश की कानून व्यवस्था कही न कही कमजोर होती जा रही है।उन्होंने कहा के हररोज ऐसी घटनाओं ने महिला समाज को असुरक्षित कर दिया है।आज छोटी छोटी मासूम बच्चियों भी बलात्कारियों की हवस का शिकार हो रही है।

जैनव ने कहा कि यह सब हमारी लाचार व्यबस्था ही है जो ऐसे जघन्य अपराध के बाद भी दोषी या तो बच कर निकल रहे है या फिर कानून की छोटी सी सजा के बाद दनदनाते निकल रहें हैं।उन्होंने कहा कि देश मे आज जिस प्रकार का माहौल बनता जा रहा है वह अति दुखदाई है। देश की आधी आबादी महिलाओं पर अत्याचार बढ़ना भारत जैसे देश  के लिए गंभीर खतरा है।जहां कभी बेटियों की पूजा की जाती थी आज कुछ मानसिक रोगियों की वजह से हवस का शिकार हो रही है।

Most Popular