Saturday, July 27, 2024
Homeमंडीजमीनी विवाद के चलते कलयुगी भतीजे ने मौत के घाट उतारा अपने...

जमीनी विवाद के चलते कलयुगी भतीजे ने मौत के घाट उतारा अपने ताऊ को

जिला मंडी के धर्मपुर उपमंडल की बहरी पंचायत में जमीन के विवाद में भतीजे ने ताऊ  को मौत के घाट उतार दिया। राठौन गांव के 62 वर्षीय श्याम सिंह पुत्र तोता राम की हत्या में और करीबियों का नाम भी सामने आ रहा है।

धर्मपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को श्याम सिंह अपनी पत्नी ब्यासां देवी के साथ जमीन पर बाड़ लगा रहा था। इस दौरान उसे निकटतम परिजनों ने रोका व दोनों पक्ष में बहसबाजी शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान श्‍याम सिंह के एक भतीजे ने उस पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्‍या कर दी। पुलिस के अनुसार श्याम सिंह का ज़मीनी विवाद गत कई वर्षों से इनके साथ चल रहा था। पुलस मामले की जांच कर रही है व अभी तक कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। पोस्‍टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का असल खुलासा हाे पाएगा।पुलिस को दिए बयान में मृतक श्याम सिंह की पत्नी ब्यासा देवी ने बताया शाम के करीब 6 बजे वह बाड़ लगा कर घर को खाना बनाने के लिए आ गई और उसका पति अभी भी काम कर रहा था। लेकिन जब वह देर शाम साढ़े आठ बजे तक घर नहीं लौटे तो वह उन्‍हें ढूंढने के लिए निकली। कुछ दूरी पर श्याम सिंह को बेसुध हालत में पड़ा देखा और शोर मचाकर पड़ोसियों को मदद के लिए पुकारा। उसके चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोग वहां इकट्ठा हुए और किसी ने उसकी हाथ की नाड़ी देखकर बताया कि श्याम सिंह की मौत हो चुकी है।

पुलिस ने श्यामसिंह की पत्नी ब्यासां देवी ने बयान दिया कि उसके पति की विपन कुमार पुत्र अमर सिंह, सीमा देवी पत्नी विपन कुमार और ब्यासां देवी पत्नी अमर सिंह ने हत्या कर दी है। विपन कुमार श्‍याम सिंह का भतीजा था। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सरकाघाट भेज दिया है। थाना प्रभारी सुरम सिंह ने बताया अभी तक जांच प्रारंभिक दौर में है सारे तथ्यों की जानकारी के बाद सारी सच्चाई सामने आएगी।

Most Popular