Thursday, January 22, 2026
Homeदेशआचार्य देवव्रत के स्थान पर कलराज होंगे हिमाचल के राज्यपाल

आचार्य देवव्रत के स्थान पर कलराज होंगे हिमाचल के राज्यपाल

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को हिमाचल के बाद अब गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। और कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया।

गौरतलब है कि आचार्य देवव्रत हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बनने से पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गुरुकुल में प्रधानाचार्य थे।

कलराज मिश्र सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं। 2014 के चुनाव में वे उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए व वह वर्तमान में सूक्ष्म व लघु उघोग ‍मंत्री भी हैं।

Most Popular