Saturday, July 27, 2024
Homeदेश"इंडिया टुडे स्टेट ऑफ द स्टेट्स कॉन्क्लेव-2019" में हिमाचल सर्वश्रेष्ट

“इंडिया टुडे स्टेट ऑफ द स्टेट्स कॉन्क्लेव-2019” में हिमाचल सर्वश्रेष्ट

 दिल्ली में मीडिया ग्रुप इंडिया टुडे  द्वारा आयोजित “इंडिया टुडे स्टेट ऑफ द स्टेट्स कॉन्क्लेव-2019” में हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में देश के बड़े राज्यो को लगातार दूसरी बार पछाड़ते हुए हिमाचल को लगातार दूसरी बार शिक्षा  क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कार दिया गया। 

हिमाचल के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आज पूरा देश हिमाचल सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लागू की गई सर्वश्रेष्ठ नीतियो की सराहना कर रहा है जिसमे प्रारम्भिक शिक्षा नर्सरी कक्षा से शुरू करने पर सरकारी विद्यालयों में बच्चो की संख्या में बढ़ोतरी, अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती, अटल आदर्श विद्यालय योजना, भाषा लेब,  विजुअल शिक्षा जैसे क्रांतिकारी फैसलों की पूरे देश में सराहना की जा रही है। 
हिमाचल को देश के बड़े राज्यों की  श्रेणी में लगातार  दुसरी बार सम्मानित करने का श्रेय जहां हिमाचल के युवा मुख्यमंत्री को जाता है वही हिमाचल के सरकारी विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षको को भी श्रय जाता है जिनकी वजह से आज हिमाचल पूरे देश मे लगातार सिरमौर बन रहा है। शिक्षामंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को बधाई तथा इंडिया टुडे समूह का भी धन्यवाद किया।हिमाचल के शिक्षामंत्री ने कहा कि देश के बड़े राज्यों जिसमे उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, राज्यस्थान, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों को शिक्षा के क्षेत्र में  पछाड़ कर हिमाचल के लिए गर्व की बात है। इसके लिए सभी हिमाचल वासियों और सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई।इस अवसर पर हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ 6 राज्यो के मुख्यमंत्री ने भाग लिया। 
इस अवसर पर प्रकाश जावड़ेकर मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित थे।

Most Popular