Saturday, July 27, 2024
Homeशिमलाआगामी तीन दिनों में बारिश की संभावना

आगामी तीन दिनों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दोपहर बाद आगामी तीन घंटों में शिमला, सिरमौर  व सोलन में बारिश की संभावना जताई व अधिकतर इलाकों में बारिश हुई। अब वैज्ञानिकों ने शाम के बाद कांगड़ा, मंडी, कुल्‍लू व चंबा में भी आगामी तीन घंटों के दौरान बारिश की संभावना जताई है। हिमाचल में मानसून के पांच जुलाई को पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने तीन जुलाई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी है। इस संबंध में यलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आई। प्रदेश में सबसे अधिक बारिश धर्मशाला व शिमला में हुई। हालांकि ऊना जिला में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 42.2 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

कहां कितना रहा तापमान

  • स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
  • केलंग,9.2,22.0
  • कल्पा,10.6,24.6
  • भुंतर,17.8,35.8
  • शिमला,18.7,27.8
  • सोलन,19.5,32.5
  • नाहन,23.3,34.1
  • कांगड़ा,23.8,38.6
  • धर्मशाला,21.8,30.4
  • बिलासपुर,24.6,38.8
  • ऊना,25.0,42.2 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Most Popular