Saturday, July 27, 2024
Homeदेशमंगलवार को दिखा ईद का चंद :आज मनाई जा रही ईद

मंगलवार को दिखा ईद का चंद :आज मनाई जा रही ईद

 देशभर में मंगलवार को ईद (Eid) का चांद दिखने के बाद आज ईद मनाई जा रही है। ईद के मौके पर रोजेदारों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और देश दुनिया में अमन-चैन की दुआं मांगी। ईद का चांद दिखने के बाद एक महिने से चल रहा रमजान का महीना आज खत्म हो गया है। रमजान के पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग बिना कुछ खाए-पिए रोजा रखते हैं।

ईद के मौके पर प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को बधाई दी।

चांद देखने के बाद ही ईद क्यों, जानिए

हिन्दू और मुस्लिम त्योहारों में चांद का बड़ा महत्व है। बिना चांद को देखे कोई व्रत या त्योहार नहीं मनाया जाता या उसे अधूरा माना जाता है। ईद-उल-फितर हिजरी कैलेंडर के 10वें माह के पहले दिन मनाई जाती है। हिजरी कैलेंडर में नया माह चांद देखकर ही शुरू होता है। जब तक चांद नहीं दिखे, तब तक रमजान का महीना खत्म नहीं माना जाता है। रमजान का महीना खत्म होने के बाद ही नए माह के पहले दिन ईद मनाई जाती है। माना जाता है कि इसी दिन हजरत मुहम्मद मक्का से मदीना के लिए निकले थे।

Most Popular