Saturday, July 27, 2024
Homeशिमलाकोलकाता के डॉक्टरों के समर्थन में उतरे हिमाचल के डॉक्टर

कोलकाता के डॉक्टरों के समर्थन में उतरे हिमाचल के डॉक्टर

काले बिले लगाकर किया प्रदर्शन
केंद्रीय चिकित्सक सुरक्षा कानून बनाने की सरकार से की मांग
मंडी में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ पर सरकार को चेताया।

राष्ट्रीय चिकित्सक के आह्वान पर देश भर में आज कोलकाता के डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट के विरोध में लगभग 3 लाख डॉक्टर हड़ताल पर है। शिमला के आईजीएमसी में भी आरडीए के बैनर तले डॉक्टरों ने काले बिले लगाकर घटना का विरोध किया और केंद्रीय चिकित्सक सुरक्षा कानून बनाने की सरकार से मांग की।

आईजीएमसी शिमला आरडीए के महासचिव डॉ भारतेंदु ने बताया कि कोलकाता में डॉक्टरों के साथ मारपीट के मामले में सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।प्रदेश में भी सरकार ने मेडिपर्सन एक्ट बनाया है वह भी केवल कागजों तक ही सीमित है सरकार उसे लागू नहीं कर रही है। बीते रोज भी मंडी में एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ हुई है जिसका आरडीए विरोध ने किया है l

आरडीए ने मंडी में महिला के साथ हुई छेड़छाड़ पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।जल्द कार्रवाई न होने पर डॉक्टरों ने सरकार को पेन डाउन स्ट्राइक की चेतावनी दी है।

Most Popular