Friday, April 19, 2024
Homeसिरमौरकांग्रेस राज में देशवासियों में जीना हो गया था दुभर : रावत

कांग्रेस राज में देशवासियों में जीना हो गया था दुभर : रावत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के भगानी में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के पक्ष में प्रचार किया। पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का गोबिंदघाट बैरियर पर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने भगानी साहिब में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस राज में देशवासियों में जीना मुश्किल हो गया था।

वही अब कांग्रेसियों को हर तरफ  मोदी ही मोदी सुनाई दे रहा है। आज देश भर में कांग्रेस को हर तरफ  मोदी ही नजर आ रहा है, मोदी मोदी सुनाई दे रहा है। यह हालत इसलिए बने हैं, क्योंकि मोदी ने 5 साल तक दिनरात बिना रुके थके काम किया है। समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब व यूपी राज्यों में बीजेपी सभी सीटों में विजय हो रही है। उन्होंने कहा की बीजेपी इस चुनावों में भी 300 से अधिक सीटे लेकर देश में एक बार फिर सरकार बनाएगी।

रावत ने कहा कि विश्व का हर देश के राष्ट्राध्यक्ष और सारे राष्ट्र मोदी से दोस्ती करने चाहते हैं। मोदी ने भारत को विश्व मे नई पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल बाबा मानसिक संतुलब खो बैठे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की पूर्व कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में विकासात्मक कार्यों के फट्टे लगाने का कार्य किया। यही नहीं कई स्थानों में बिना बजट प्रावधान के शिलान्यास पट्टिकाएं लगाई गई। ताकि विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत लोगों को गुमराह किया जा सके। जबकि हिमाचल में जयराम ठाकुर ने सत्ता संभालने के बाद ईमानदारी से प्रदेशवासियों की सेवा करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश भाजपा सरकार ने अपने लगभग डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के दौरान जिला सिरमौर को करोड़ों की सौगातें दी है। 

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कांग्रेस ने देश में लगभग छ: दशक तक शासन किया, मगर विकास नहीं घोटालों को तव्वजो दी। कांग्रेस पार्टी विशेषकर गांधी परिवार केवल सत्ता सुख हासिल करना चाहते हैं, जनसेवा नहीं। ऐसे में इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाकर कांग्रेस को करारा जवाब देने की आवश्यकता है। उन्होंने मोदी सरकार ने पांच साल के कार्यकाल के दौरान ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आज देश के करोड़ों परिवार मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने स्थानीय जनता से आग्रह किया कि शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को भारी मतों से विजयी बनाएं।

 जनसभा में स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी, उत्तराखंड के विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, संजय भाटिया भाजपा प्रत्याशी लोकसभा करनाल, देवेन्द्र चौधरी, अरविन्द गुप्ता, अजय मेहता, रमेश तोमर, राजा राम, चरणजीत सिंह सहित कार्यकर्ता व लोग उपस्थित रहें।

Most Popular