Friday, January 23, 2026
Homeकांगड़ाछेब नाले में फंदे से लटके मिले शव की हुई शिनाख्त

छेब नाले में फंदे से लटके मिले शव की हुई शिनाख्त

पुलिस थाना कांगड़ा के तहत छेब नाले में फंदे से लटके मिले शव की शिनाख्‍त हो गई है। शव गल सड़ गया था। पुलिस बीते दिन से जांच में जुटी थी। मंगलवार को इसकी शिनाख्त 38 वर्षीय जॉनी कुमार पुत्र अशोक कुमार वार्ड नंबर-पांच निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है। जॉनी कुमार चार दिन से लापता है।

सोमवार को छेब मार्ग नाले में पानी की पाइपों से लटका हुआ शव लोगों ने देखा और इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से घटनास्थल पर पहुंचकर शव निकाला। सिर पर रूमालनुमा कपड़ा लिपटा था और दुपट्टे से फंदा लगाया था। पुलिस थाना कांगड़ा के प्रभारी मेहर सिंह ने इस संबंध में पुष्टि की है।

Most Popular