Tuesday, March 19, 2024
Homeचंबाचंबा : महिंद्रा के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत

चंबा : महिंद्रा के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत

चंबा : जिला चंबा के पांगी में एक महिंद्रा मार्शल गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई हैl

hps -73 -3218 गाड़ी शतवानी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है ये लोग किलाड़ से करयुनी गांव अपने घर जा रहे थे।

मृतक की सूची

हादसे में 36 वर्षीय राम चरण पुत्र भागी नंद गांव शगली करयुनी, 34 वर्षीय बबिता पत्‍नी देवीलाल कोठी करयुनी व 50 वर्षीय प्रमोली पत्‍नी राम सिंह 50 साल गांव चचरवास की हादसे में जान चली गई।

थाना प्रभारी पांगी सुरिंद्र धारीवाल ने बताया सुबह हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर देखा तो तीनों वाहन सवारों की मौत हो गई थी।

नायब तहसीलदार प्रवीन शर्मा ने बताया मृतकों के परिवारों को दस-दस हजार की राहत राशि प्रदान की गई है।

Most Popular