Saturday, July 27, 2024
Homeमंडीसहमति न बन पाने से नाचन भाजपा मंडल के चुनाव स्थगित

सहमति न बन पाने से नाचन भाजपा मंडल के चुनाव स्थगित

प्रदेश हाई कमान को भेजे पांच नाम, आज लग सकती है घोषणा

राजकुमार

गोहर: भाजपा के नाचन मंडल के संगठनात्मक चुनावों के चलते नाचन के म्याहमाता मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में मंडलअध्यक्ष के चुनावों में आम सहमति न बन पाने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया। चुनाव प्रभारी के तौर पर मौजूद प्रदेश महिलामोर्चा की अध्यक्ष धनष्वरी ठाकुर के समक्ष अनेक दावदारों ने अपनी दावेदारी पेश की। दो घंटे की गहमागहमी के बीच किसी के भी पक्ष में आम सहमति नही बन पाई। लिहाजा पांच दोवदारों के नाम का पैनल तैयार किया गया है। फिर भी सहमति नही बन पाई। प्रभारी और मौके पर मौजूद नाचन के विधायक विनोद कुमार किसी भी दावेदारों को मना नही पाए। संगठन के ओदषों के मध्यनजर मंडल के चुनावों में मतदान का कोई प्रावधान न होने के चलते पांचों दावेदारों के नाम प्रदेश हाई कमान को अंतिम मोहर लगाने के लिए भेज दिए गए। आज या कल किसी एक नाम पर हाईकमान मोहर लगा सकता है।
-ये है प्रमुख दावेदार

नाचन भाजपा मंडल अध्यक्ष की कुुर्सी पाने के लिए अपर नाचन से दो, मध्य से एक और लोअर नाचन से दो दावेदार प्रमुख रूप से है। अपर नाचन से स्यांज पंचायत से नाचन मंडल के पुर्व मंडलअध्यक्ष मनोज षर्मा और जहल से वर्तमान भाजपा महामंत्री हुकुम सिंह ठाकुर, मध्य नाचन के हटगढ़ से सोहन ठाकुर और लोअर नाचन के महादेव से विनोद ठाकुर व पलौहटा से दलीप ठाकुर ने दावेदारी ठोकी है। सभी दावेदारों में पार्टी के अंदर खाते से हटगढ़ के सोहन ठाकुर के नाम पर मोहर लगती दिख रही है। चुनाव प्रभारी धनेष्वरी ठाकुर ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हर कार्यकर्ता को अपनी दावेदारी देने का अधिकार है। संगठन सर्वसहमति चाहता है। लेकिन परिस्थिती ऐसी बनी है कि हाईकमान जिसके नाम पर मोहर लगाएगा वही नाचन का नया अध्यक्ष होगा। 

Most Popular