Saturday, July 27, 2024
Homeकुल्लूभाजपा ने मिठाई बांट हर्ष महाजन के राज्य सभा सांसद निर्वाचित होने...

भाजपा ने मिठाई बांट हर्ष महाजन के राज्य सभा सांसद निर्वाचित होने पर मनाई खुशी

प्रदेश कांग्रेस के अंदर चल रही आपसी खींचातानी पर भी साधा निशाना

रेणुका गौतम, कुल्लू : भाजपा नेता हर्ष महाजन के राज्य सभा सांसद निर्वाचित होने पर जिला भाजपा ने जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की। जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में रथ मैदान एकत्रित हो कर एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की। इस मौके पर प्रसन्न होकर भाजपा पदाधिकारियों ने अपने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के पक्ष में जम कर नारेबाजी की।

इस दौरान जहां भाजपा नेता हर्ष महाजन के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर खुशियां मनाई गई तो वहीं प्रदेश कांग्रेस के अंदर आपसी मतभेद को लेकर भी निशाना साधा गया। जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने कहा कि भाजपा नेता हर्ष महाजन के राज्य सभा सांसद निर्वाचित होने पर कांग्रेस पार्टी की नाराज़गी भी जगजाहिर हुई है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नरोतम ठाकुर, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, जिला महामंत्री अमर ठाकुर, बलदेव महंत, जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल, जिला सचिव नैना शर्मा, जिला भाजपा प्रवक्ता रुक्मणि जोशी, सौरभ भारद्वाज, जिला कार्यालय प्रभारी विवेक भारद्वाज, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी, सह मीडिया प्रभारी लोकेश भवानी, अजय ठाकुर सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

Most Popular