Saturday, July 27, 2024
Homeऊनाऊना बाइक एक्सीडेंट ..दो की मौत

ऊना बाइक एक्सीडेंट ..दो की मौत

ऊना : ऊना से धर्मशाला नेशनल हाईवे पर बसाल गांव के समीप दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया l इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। ये लोग दोपहिया वाहनों पर सवार थे, उनकी आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोपहिया के परखच्‍चे उड़ गए। हादसे में जोह गांव के अरुण शर्मा और बसाल गांव के शशिपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल शशिपाल की पत्‍नी गरप्‍यारी को पीजीआइ रेफर कर दिया है। महिला की हालत भी बेहद नाजुक बताई जा रही है। हादसा त्‍यूड़ी के समीप हुआ है। बताया जा रहा है हादसे के बाद कोई भारी वाहन उन्‍हें रौंद गया है। इस कारण शव क्षत-विक्षत हो गए हैं।

Most Popular